Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डकैत गिरोह अंतरराज्यीय की सरगना साधना पटेल गिरफ्तार,आत्म समर्पण?

सतना-मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे दस्यु प्रभावित क्षेत्र से दुर्दांत डकैत बबुली व लवलेश का सफाया करने के बाद सतना पुलिस ने शनिवार को तराई क्षेत्र में सक्रिय एकमात्र महिला अंतरराज्यीय डकैत गिरोह की सरगना साधना पटेल (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला डकैत के कब्जे से 315 बोर की एक देसी रायफल, 1 बिनडोरिया (4 कारतूस व 21 खोखे लगे) व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है।

दस्यु सरगना पर मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसपी रियाज इकबाल नेबताया कि सतना पुलिस साधना पटेल गिरोह पर नजर रख रही थी। जानकारी मिली कि साधना पटेल अपनी गैंग के साथ मझगवां थाने के कड़ियन मोड़ के जंगल के पास देखी गई है। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला डकैत की आपराधिक पृष्ठभूमि

– साधना पटेल के खिलाफ सतना जिले के थाना नयागांव, मझगवां और बरौंधा थाने में पांच अपराध पंजीबद्ध हैं।

– साधना पटेल उर्फ बेलनी पिता स्व. बुद्धविलास पटेल मूलत: रामपुर पालदेव के बगहिया भरवा पुरवा चौकी भरतकूप, थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।

-कुख्यात डकैत चुन्नी लाल पटेल से उसकी बुआ के घनिष्ठ संबंध थे।

-वह डकैत नवल धोबी गिरोह की सक्रिय सदस्य बनी, लेकिन गिरोह के कई सदस्य पुलिस गिरफ्त में आ गए तो खुद का गैंग बना लिया।

-वह अपहरण, ठेकेदारों से रंगदारी के साथ राहगीरों व आमजन के साथ मारपीट व लूट करती थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस हमारे साथ नहीं थी

उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले से यह चर्चा थी कि साधना पटेल ने आत्म समर्पण किया है। इस पर सतना के एसपी रियाज इकबाल का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कुछ भी बोले, उसे क्या मतलब है। यह हमारी पुलिस की कार्रवाई है। उत्तर प्रदेश पुलिस हमारे साथ नहीं थी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...