Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आगामी त्यौहार एवं अयोध्या केस सुप्रीम कोर्ट के संभावित आने वाले फैसलों पर विभिन्न समुदायों के साथ शान्ति समिति की बैठक हुई सम्पन्न उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस व साइबर सेल की रहेगी पैनी नजर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन कल विगत दिवस दिनांक 05/12/2019 को शाम 07:00 बजे सिटी कोतवाली थाना बैढन परिसर में मुस्लिम समाज के धर्मगुरु पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के आदर्शों पर चलते हुये उनके जन्मदिन “ईद मिलादुबन्नी” त्यौहार 10 नवम्बर एवं अयोध्या भूमि केस के सम्भावित फैसला आने को लेकर के विभिन्न समुदाय के साथ शान्ति समिति की बैठक की गयीं ।

जिसमे शांति समिति की बैठक में एएसपी – प्रदीप शेन्डे ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाई चारे के साथ त्यौहार मनाते हुये वही आगामी लगभग 15 से 17 नवम्बर 2019 के बीच देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अयोध्या भूमि केस का फैसला आना है जिसका सभी लोग आये हुये फैसले का पालन करेंगे वही कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे तो बख्से नही जायेगे ऐसे लोगो पर पहले से सिंगरौली पुलिस नजर बनी हुई और सोशल मीडिया फेसबुक – वाट्सप – इंस्टाग्राम के माध्यम झूठी अफवाह पर ध्यान न देवे और अपने नजदीकी थानों व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को तुरन्त सूचना देवे और साइबर सेल सहित सभी पर पुलिस की नजर बनी हुई और बिना प्रशासन को सूचना दिये बगैर शादी – विवाह बारात जुलूस निकालने हेतु परमिशन जरूर लेवे हेतु बिना सूचना देवे ऐसा कोई कार्य न करे और खुले में शस्त्र इत्यादि वर्जित है और आये हुये लोगो से सुझाव लिये एवं दिये गये और वही शांतिपूर्ण त्यौहार भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी ।

वही सुरक्षा व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सुझाव दी गयी और जिसमे सिटी कोतवाली थाना परिसर में सहायक कलेक्टर- संघ प्रिय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे और थाना प्रभारी निरीक्षक- अरुण पाण्डेय ने जिले के राजनैतिक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ व्यापारी, विभिन्न समुदायों के वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार बन्धुओ को अवगत कराते हुये शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग व सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण बनाये हेतु सहयोग करे कही भी किसी प्रकार की होनी अनहोनी की सूचना आने पर अपने नजदीकी थाना चौकी को देवे ।

उक्त बैठक में नपानि अध्यक्ष- चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, सिंगरौली तहसीलदार – जितेंद्र सिंह वर्मा, कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एमपीईबी कार्यपालन यंत्री- अजीत सिंह बघेल, थाना प्रभारी निरीक्षक – अरुण कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष- सुभाष शाह, वरिष्ठ अधिवक्ता मानिकराम पाण्डेय, भाजपा पार्षद दल नेता – संजीव अग्रवाल, व्यापारी अध्यक्ष- राजाराम केसरी, रामदुलारे वर्मा, सदर जामा मस्जिद सदर- मीनाज खान, सेवानिवृत्त सीएसपी- गोविंद प्रसाद पाण्डेय, अधिवक्ता रामरक्षा जयसवाल, दारूद खान, सुरेंद्र पटेल, जागबली बैस, डॉ. डी.के. मिश्रा, कांग्रेसी नेता – कुंदन पाण्डेय, जम्मुबेग, रजनीश पाण्डेय, रामधारी शाह, अनिल सोनी (कतारू), ज्योति चौरसिया, रविकांत सोनी, पत्रकार बंधु सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...