ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/10/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली का हृदय आदर्श वार्ड क्र. 40 बैढन टाकीज रोड के हुसैनी मोहल्ला में नाली निर्माण कार्य बहुप्रतीक्षित था जो आज कंक्रीट नाली निर्माण कार्य लागत 3 लाख 23 हजार रुपये की लागत से अब्दुल कलाम के मकान से अब्दुल वदूद के मकान तक लगभग 200 फुट लम्बा दोनों तरफ वार्ड पार्षद व भाजपा पार्षद दल नेता- संजीव अग्रवाल के साथ मुहल्ले के रहवासी सबसे बुजुर्ग महिला- जलीलुनिशा – अब्दुल वदूद सहित अन्य लोगो ने भूमिपूजन स्थल पर

जाकर नारियल तोड़कर मिष्ठान चढ़ाकर भूमिभूजन किया और मौके पर रहे सभी ने खुशी जतायी और वही गुडवत्तापूर्ण कार्य हो ।
स्थानीय बताते हैं कि लंबे समय से नाली निर्माण प्रतीक्षारत था जिसमें 30 से 35 घरों का गन्दा पानी घरों के सामने जमा हुआ करता था जो इसके पहले सड़क – बिजली के खंभे लगे है आज नाली निर्माण भूमिपूजन होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने काफी खुशी जतायी और पार्षद श्री अग्रवाल को बुजुर्ग महिला ने शुभ आशीर्वाद दिया और वही लगे बिजली के खम्भे में स्ट्रीट लाइट लगवाने माँग की है और वही संविदाकार- अंश कंस्ट्रक्शन एंड रिपेयर वर्क द्वारा नाली निर्माण कार्य कराया जायेगा ।
*उक्त अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद व भाजपा पार्षद दल नेता – संजीव अग्रवाल, संविदाकार- संतोष चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, अब्दुल वदूद, जलीलूनिशा, रफीकुनिशा, मुस्तकिल अहमद सहित स्थानीय महिलाएं – पुरुष – बच्चे अन्य लोग मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal