छतरपुर- पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय केकार्यालय के सामने एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। गांव के ही दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही इस महिला का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है, दो फरार लोगों के पकड़ में न आने से असंतुष्ट महिला ने नाटकीय घटनाक्रम रच लिया। महिला पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाने के बाद दो की गिरफ्तारी नहीं होने से असंतुष्ट है। एसपी ऑफिस के सामने नाटकीय घटनाक्रम होने से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए हालांकि पुलिस ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया। नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरा की महिला उपासना प्रजापति अपने तीन बच्चों और केरोसिन की शीशी लेकर दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां फरियाद सुनाने के बाद जब वह असंतुष्ट हुई तो उसने एसपी कार्यालय के सामने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने जब महिला को देखा तो उन्होंने तत्काल ही उसके हाथ से केरोसिन की शीशी छीन ली और उसे समझाया। महिला उपासना प्रजापति का कहना है कि वह तीन बार यहां न्याय की दरकार कर चुकी है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। यह है मामला ग्राम बरा निवासी महिला उपासना प्रजापति का अपने ही गांव के दबंग बबलू व्यास, हल्के भैया सहित पांच अन्य लोगों से निर्माण को लेकर विवाद चला आ रहा है। महिला का कहना है कि लगभग तीन माह पूर्व उसे दबंगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट की जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है। दबंग अभी भी उसे धमका रहे हैं लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।
छतरपुर-एसपी ऑफिस के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, यह है कारण
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal