ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/10/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन घुरीताल में एक मकान मालिक और किरायेदार के बीच मकान किराया लेन-देन को लेकर के मकान मालिक ने घर मे रखे किरायेदार के कपड़े – बर्तन इत्यादि सामग्री को घर के बाहर फेंका गया और कुछ सामान घर के अन्दर पड़ा है जो मकान मालिक द्वारा घर मे ताला जड़ दिया गया और जो कई घण्टे सामान बिखरा बाहर पड़ा रहा और वही दोनों पक्ष कोतवाली थाना में अपना – अपना पक्ष रखते नजर आये ।

वही किरायेदार- ललिता सिंह ने बताया कि घर में हम अकेले थे मकान मालिक सियाराम शाह ने 7 महिलाओं के साथ आये धक्का मुक्की के बीच बचाव करते हुये घर में घुसकर सामान फेकने लगे तभी रोकने पर घर में ताला जड़कर चले गये और श्रीमती सिंह ने बताया हमारा अलमारी से से सोने चाँदी के आभूषण नहीं है गायब है और सियाराम शाह ने लगभग 1लाख रुपये लिये है जो रुपये नही लौटा रहे जिसका कोई लेखा -जोखा लिखित में नही है आपस लगभग 4 से 5 वर्षो तक लेनदेन ठीक था अब लगभग 6 महीने से ठीक नहीं चल रहा था श्रीमती सिंह का कहना है कि हमारे दिये हुये रुपये को वापस कर दे तो अपना व्यवस्था करके 2 से 4 दिन के अंदर घर खाली कर दिया जायेगा कोई झगड़ा नही है और इस प्रकार की दबंगई सामने आया है ।
*वही कोतवाली पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है सब दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जायेगा और जाँच के दौरान फिलहाल किरायेदार को राहत देते हुये ताला का चाभी सौंप दी गयी ताकि बाहर बिखरे हुये सामान को घर मे रखा जाये गुजर – बसर हो सके ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal