ग्वालियर-
डबराके निकटग्राम पंचायत पलाएछा में दशहरे के अवसर पर निकाले आरएसएस के पथ संचलन में विवाद की स्थिति बन गई। इसके चलते पथ संचलन को बीच में ही रोकना पड़ा। गांव में समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा घर के बाहर से पथ संचलन निकाले जाने का विरोध किया था। हालांकि बाद में एसडीएम केके सिंह गौर ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाया। करीब 45 मिनट बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पथ संचलन निकाला गया।
दरअसल, दशहरा के अवसर पर म ग्राम पंचायत पलाएछा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड कार्यवाह डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में पथ संचलन निकाला जा रहा था। गांव में पहले से ही बेलगढ़ा थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा पुलिस बल के साथ तैनात थे। इसी बीच मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने गांव की मेन रोड पर घर के बाहर से पथ संचलन निकाले जाने का विरोध किया।
विवाद की स्थिति बनने की सूचना मिलने पर तहसीलदार कुलदीपक दुबे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पथ संचलन को शासकीय स्कूल के पास ही रुकवा दिया गया। एेसा हाेने पर स्वयं सेवक भी विरोध जताने लगे। बाद में एसडीएम केके सिंह गौर मौके पहुंचे। उन्होंने स्वयं सेवकों से बात की तो उनका कहना था कि उनके पास परमीशन है, इसलिए इस तरह से पथ संचलन को रोका जाना गलत है। गौर ने स्वयं सेवकों को समझाए जाने के बाद विरोध कर रहे मुस्लिमसमाज विशेष के लोगों से बात की तो उनका कहना था कि यहा से पथ संचलन निकाले जाने के दौरान गलत शब्दों का उच्चारण किया जा सकता है इसलिए दूसरी जगह से निकाला जाना चाहिए।
दोनों पक्षों को समझाकर पथ संचलन निकाला गया।  केके सिंह गौर, एसडीएम, भितरवार
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal