Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जीडीए पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने दिए यथास्थिति के आदेश

ग्वालियर|
– ग्वालियर विकास प्राधिकरण जीडीए पर 21वीं सदी सोसायटी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट सर्वेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 1997 में सोसायटी ने किसान कमल सिंह और जीडीए के साथ एग्रीमेंट किया। इसमें ये तय किया गया कि ग्राम मऊ स्थित लगभग 28 बीघा जमीन के 25% प्लॉट जीडीए सोसायटी को देगी। एग्रीमेंट के आधार पर ही जीडीए ने राजस्व अभिलेख में अपना नाम भी दर्ज करा लिया। लेकिन बाद में किसान कमल सिंह ने एग्रीमेंट होने के बावजूद जीडीए से फिर से एग्रीमेंट कर लिया और जीडीए ने इस एग्रीमेंट के आधार पर उसे 25% प्लॉट दे दिए। इसकी जानकारी जब सोसायटी के सदस्यों को लगी तो उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जीडीए के वकील को दिशा निर्देश प्राप्त करने के लिए कहा है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...