Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ब्यूटी पार्लर संचालिका को पति ने दहेज के लिए पीटा, चेहरे पर तेजाब फेंकने की कोशिश

 
ग्वालियर- ब्यूटी पार्लर सिटी सेंटर की एक हाउसिंग सोसायटी में चलाने वाली महिला को उसके पति ने पहले दहेज के लिए पीटा। इसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच गई। इतना ही नहीं, उसने अपने डेढ़ साल के बेटे को भी गरम प्रेस से जला दिया। बच्चे का हाथ जल गया है। महिला की शिकायत पर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
 
भोपाल की रहने वाली रजनी सिंह की शादी 14 साल पहले कमलेश सिंह निवासी थाटीपुर से हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। एक महीने पहले कमलेश ने रजनी की मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। रजनी अपने बड़े बेटे वीर सिंह(12) और छोटे बेटे तेजस्वी(1.5) के साथ सिटी सेंटर स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में किराए से फ्लैट लेकर रहने लगी। महिला यहीं ब्यूटी पार्लर चलाती है।
 
ब्यूटी पार्लर चलाकर ही वह अपना परिवार पाल रही है। मंगलवार रात को पति कमलेश बच्चों से मिलने के बहाने घर आ गया। पहले तो वह बच्चों के पास बैठा रहा और इसके बाद गेट अंदर से बंद कर लिया। फिर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उस समय रजनी अपने कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। तभी बेटा रोने लगा तो उसने गरम प्रेस बेटे के चिपका दी। इसके बाद रजनी ने खुद को दोनों बच्चों के साथ कमरे में बंद कर लिया। बुधवार सुबह 6.30 बजे वह जागी और बड़े बेटे को स्कूल के लिए तैयार करने लगी।
 
 
इसी दौरान कमलेश उठा और उसने बाथरूम में रखी तेजाब की बोतल उठाकर रजनी के मुंह पर तेजाब फेंकने की कोशिश की। लेकिन रजनी बाहर की तरफ भागी और तेजाब कमरे में फैल गया। इसके बाद वह पड़ोसी के यहां चली गई। पति के जाने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
 
यूनिवर्सिटी थाने की एफआरवी पहुंची और उन्हें लेकर थाने पहुंची। रात में यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। रजनी का कहना है कि उसकी उम्र अभी 28 साल है। 2005 में उसकी शादी करा दी थी। तब उसकी उम्र 14 साल थी। उसे कुछ समझ नहीं थी। शादी के बाद से ही वह प्रताड़ित करने लगा था। उसकी मां का निधन हो चुका है। भाई से भी मदद मांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। पिता बूढ़े हैं, इसलिए आने जाने में तकलीफ होती है।
पहले घर से निकाला, वापस पहुंची पत्नी तो छोड़कर चला गया
रजनी ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसने मारपीट कर घर से निकाला। उसके पास रहने का ठिकाना नहीं था। दो दिन वह अपनी एक सहेली के यहां रही फिर घर वापस आई। इसके बाद 19 अगस्त को कमलेश घर छोड़कर चला गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इसकी गुमशुदगी थाटीपुर थाने में दर्ज है। दो महीने का किराया उसने मकान मालिक को नहीं दिया था, जिसके चलते मकान मालिक ने कमरा खाली करा लिया। इसके बाद वह सिटी सेंटर में रहने लगी, लेकिन फिर भी उसे वह प्रताड़ित कर रहा है। रजनी ने बताया कि 3 महीने पहले उसने महिला थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...