ग्वालियर-
भिंड जिले के लहार निवासी सिंथेटिक दूध के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजीव गुप्ता से पुलिस का विशेष कार्य बल (एसटीएफ) पूछताछ कर रहा है। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि आरोपी फिलहाल रिमांड पर है और पूछताछ के दौरान उसे आज लहार भी ले जाया गया। आरोपी की चार दिन की रिमांड अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है।
उनकी संपत्ति की कुर्की के दबाव के चलते 09 सितंबर को उसने जिला न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दिया था
सिंथेटिक दूध के कारोबार के सिलसिले में व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वह फरार चल रहा था। इस बीच उसकी संपत्ति की कुर्की के दबाव के चलते 09 सितंबर को उसने जिला न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दिया था। इसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर चार दिन के रिमांड पर लिया था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal