Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डीई कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया हंगामा तो तत्काल जोड़ी बिजली की लाइन,दो दर्जन से अधिक ग्रामीण ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर –  डबरा बिजली विभाग के उपमहाप्रबंधक कार्यालयभितरवार रोड पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों में शामिल महिलाओं ने नारेबाजी की। ग्रामीणों का हंगामा देख देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया, लेकिन ग्रामीण अपनी बिजली लाइन जोड़ने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीजीएम ने सभी ग्रामीणों को आश्वसन देकर तत्काल कर्मचारियों को लाइन जोड़ने के आदेश दिए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और वापस गांवों को लौटे।
 
डीई कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया हंगामा तो तत्काल जोड़ी बिजली की लाइन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर ब्लॉक के अंर्तगत आने वाले ग्राम लिधोरा, मसूदपुर, नुन्हारी सहित आदिवासी दफाइयों के करीब एक सैकड़ा लोग भितरवार रोड पर स्थित बिजली विभाग के उप महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और नारोबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांवों की बिजली की लाइन पिछले माह से काट दी गई है। इससे गांवों में मौसम जनित बीमारियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली न होने के कारण गांवों के करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती हैं। सभी गांवों की कुल चार हजार आबादी में करीब आधे लोग वायरल बुखार के शिकार हैं। डीजीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ दबंग किसान आबादी की लाइन से कृषि कार्य कर रहे हैं तथा मोटरें चलाकर खेतों में पानी दे रहें हैं। इसका नतीजा उन्हें भुगतान करना पड़ रहा है, जबकि उन्हें दो महीनों से बिजली नसीब नहीं हुई। इस दौरान डीजीएम कार्यालय पर मामला काफी गरमा गया, जिसके चलते देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत कराया। लेकिन ग्रामीण बिजली लाइन जोड़ने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद डीजीएम जीएस लांबा ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर मौके पर बिजली कर्मचारियों को भेजा तथा बिजली लाइन जोड़ने के आदेश दिए।
 
 
3 महीने से झेल रहे बिजली संकट
 
सरपंच देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उपरोक्त गांवों में बिजली सप्लाई पिछले तीन महीने से गड़बड़ाई हुई है, कभी-कभी कई दिनों तक बिजली गायब हो जाती है। इससे क्षेत्र में हाहाकार मच जाता है। लाइनमैन एवं अधिकारियों को बार-बार सूचना देने के बाद भी बिजली को ठीक तरह से नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं। अगर समय रहते बिजली सुचारू नहीं की गई, तो आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बिजली कंपनी और शासन-प्रशासन की होगी।
 
 
समय पर बिजली बिल जमा नहीं करते ग्रामीण
 
उप-महाप्रबंधक जीएस लांबा ने बताया कि इन गांवों के लोगों द्वारा समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता है। मजबूरन हमें बिजली के कनेक्शन काटने पड़े। ग्रामीण बिल की राशि का दस प्रतिशत भी जमा कर दें, तो विभाग को नियमानुसार बिजली देने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा किसान आबादी वाली लाइन से पानी की मोटरें चला रहे हैं। इससे इस लाइन पर लोड बढ़ गया और फॉल्ट हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसान ऐसा ही करते रहे, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...