ग्वालियर-
डबराशहर के स्टेडियम ग्राउंड में 65वी राज्य स्तरीय बेसबॉल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को
शहर के स्टेडियम ग्राउंड में 65वी राज्य स्तरीय बेसबॉल शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता काशुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के 8 संभाग से आए 14 टीमों के 300 से अधिक खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट की ध्वज को सलामी दी।
शुभारंभ मैच में मेजबान ग्वालियर संभाग की टीम ने आदिवासी विकास संभाग की टीम को हराकर प्रतियोगिता में शुरूआती दबदबा बनाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर ने ध्वज फहराकर किया। 7 सितंबर तक पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग की 8 संभागों की 14 टीमें भाग ले रही है।
इस अवसर शिक्षा विभाग की सहायक संचालक शिक्षा सत्या शर्मा, विनोद कुमार दुबे, मुकेश बाथम, किशोर पटसारिया, कांग्रेस के जयेंद्र गुर्जर, जीतेंद्र गुर्जर,राकेश रावत,भरत श्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
स्टेडियम में खेल प्रतियाेगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद सभी संभाग की टीमें।
कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर कार्यक्रम में पहुंचे और ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रतियोगिता में दी गई।
ग्वालियर टीम के अनमोल और धर्मेंद्र ने बनाए 1-1 रन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बाद प्रतियोगिता का पहला मैच ग्वालियर संभाग और आदिवासी विकास संभाग की टीम के बीच खेला गया, जिसमें अनमोल रजक और धर्मेंद्र रजक ने ग्वालियर संभाग की टीम से 1-1 रन बनाया। वहीं आदिवासी विकास संभाग की टीम महज 1 ही रन बना सकी, जिससे ग्वालियर संभाग इस मैच की विजेता रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal