ग्वालियर-
280 साल पुराने अर्जी वालेशिदें की छावनी स्थित श्री गणेश मंदिर पर इन दिनों भक्तों का तांता लगा रहता है। दूर-दूर से यहां श्रद्धालु रिद्धि-शिद्धि के साथ विराजमान श्री गणेश के मनमोहक दर्शन करने आते हैं। इस दौर वे पर्ची पर अपनी परेशानी व मनोकामनाएं लिखकर लाते हैं। मंदिर के पुजारी ललित खंडेलवाल ने बताया कि न केवल गणेशोत्सव के दिनों में बल्कि सालभर हर बुधवार श्री गणेश के दर्शन करने भक्तों की दिनभर कतार लगी रहती है। अपनी परेशानी को खत्म करने के लिए यहां श्रद्धालु प्रभु के चरणों में अर्जी लगाते हैं, हजारों भक्तों की मनोकामना यहां आने से पूरी होती हैं। इसलिए यह मंदिर अर्जी वाले गणेश के नाम से प्रशिद्ध है। सबसे ज्यादा अर्जियां सुयोग्य वर-वधु के लिए यहां लगाई जाती हैं। संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। गणेशोत्सव के दौरान यहां रोजाना भंडारा होता है।
280 साल पुराने मंदिर,शिदें की छावनी स्थितश्री गणेश मंदिर में पर्ची पर लिखकर लाते हैं मनोकामनाएं
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal