बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन आज दिनांक 02/09/2019 को देश व्यापी भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से सम्बद्ध “अखिल भारतीय किसान सभा” की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आहवान पर जिले में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य काम. संजय नामदेव के नेतृत्व में राजीव चौक (माजन मोड़) कार्यालय से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के पास प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर जनप्रतिनिधि एसडीएम- विकास सिंह को मांग पत्र सौंप कर त्वरित कार्यवाही की मांग करते हुये मांग पत्र निम्नानुसार हैं:- (1) स्वामीनाथन अयोग की सिफारिश तत्काल लागू की जाये (2) कृषि लागत का 50% जोडकर समर्थन मूल्य निर्धारण किया जाये (3) किसानो के समस्त कर्ज माफ किये जाये (4)कृषि सब्सिडी बढ़ायी जाये और खाद बीज दवाई डीजल – पेट्रोल के भाव कम किये जाये (5) 60 साल के उम्र के किसानो को 10 हजार रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाये और सूखा अतिवृष्टि से हुई हानि का सर्वे कराकर तत्काल राहत राशि किसानो को वितरित किये जाये (6) प्रधानमंत्री फसल बीमा को भ्रष्टाचार को रोक लगायी जाये और बीमा मे किसान के खेत को ईकाई माना जाये (7) कृषि के लिये एक कृषि अयोग का गठन कर अलग से कृषि बजट बनाकर 10 लाख करोड़ का कृषि कोष रखा जाये और गौवंश द्वारा की जा रही फसलो का नुकसान का मुआवजा किसानो को मिले ऐसा कानून बनाया जाये (8) किसान के लिये कृषि कार्य करते समय दुर्घटनाग्रस्त एवं मृत्यु होने पर 10 लाख रूपये की सहयोग राशि किसान के पारिवार को दिलायी जाये (9) भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को तत्काल लागू किया जाये (10) किसानों की बिजली की अंधाधुंध कटौती से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही और मनमानी बिजली का बिल वसूला जा रहा है साथ ही न्यायालय से चोरी का नोटिस जारी कर कार्यवाही की जा रही है जिसे जांच कराकर तत्काल रोक लगायी जाये (11) एसार पावर प्लांट बंधौरा द्वारा ग्राम नगवा के आराजी क्रमांक 400/1 रकवा 0.23 हेक्टेयर के भूमि स्वामी स्व. धरमजीत बियार पिता -.महेश्वर बियार की पट्टे व कब्जे की भूमि का बिना मुआवजा दिये कंपनी अपने नाम दर्ज कराकर कब्जा कर लिया गया और जिसका मुआवजा वर्ष 2019 गाइड लाइन के तहत दिलायी जाये (12) ग्राम तेलदह में मध्य प्रदेश शासन की जमीन आराजी क्रमांक 801, 802, 821 को मिडिल स्कूल के मैदान हेतु आरक्षित किया जाय (13) भाकपा नेता व पत्रकार नीरज गुप्ता के ऊपर दिनांक 17/08/19 को जानलेवा

हमला करने वाले अविनाश पांडेय व उनके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी करायी जाय (14) नवगठित ग्राम पंचायत लामीदह को नवीन परिसीमन में ग्राम पंचायत देवरी कर दिया गया है जो न्यायोचित नहीं है और जनभावनाओं व आम जनता का ध्यान नहीं रखा गया जिसे निरस्त कर ग्राम पंचायत लामीदह को पूर्वत: यथावत रखा जाये (15) माड़ा तहसील के वृत अमिलिया तहसील को अमिलिया या रजमिलान में उप तहसील कार्यालय खोला जाये क्योंकि उक्त क्षेत्र के ग्रामवासियों को 25 किलोमीटर लगभग जाना पड़ता है आने – जाने का साधन भी पर्याप्त नहीं है ।
रैली एवं ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से काम. संजय नामदेव (राज्य परिषद सदस्य), अखिल भारतीय किसान सभा जिला संयोजक – भगवानआश्रय नामदेव, काम. अरुण सिंह, शिवकली साकेत, सभा प्रसाद बियार, जगदीश साहू, रामरक्षा साहू, नीरज गुप्ता, रेशमी सिंह, अनुपा विश्वकर्मा, बीएम नामदेव, सुनैना शर्मा, सुनील दुबे, सरोज दुबे, जयंतीलाल वर्मा सहित भारी संख्या अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal