ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/09/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा – निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बैढन नगर निरीक्षक- अरुण पाण्डेय के द्वारा आज दिनांक 01/09/2019 को दोपहर को सराफा बाजार के सभी छोटे-बड़े सर्राफा व्यवसायियों एवं कारीगरों को सुरक्षा के चाक-चौबंद एवं सावधानी बरतने हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ ।

बैठक में थाना प्रभारी श्री पाण्डेय द्वारा महत्वपूर्ण बातें बतायी गयी एवं और बेहतर करने हेतु सराफा व्यापारियों द्वारा सुझाव लिये गये जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से दुकान बंद करने के बाद सावधानी जरूर बरते और तिजोरी से सम्बंधित आवश्यक जानकारी देते हुये सीसीटीवी कैमरे दुकान के अन्दर व दाएं – बाएं सुरक्षा की दृष्टि न लगे हो तो जरूर लगवाये और संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखते हुये अगर शक हो तो स्थानीय पुलिस या थाना को सूचित करें और सभी व्यापारियों को मो.नम्बर दिया और रात्रि में पुलिस गश्त होने के साथ – साथ आपसी सहमति बनाकर गली के अंदर व आसपास काली मंदिर रोड – बस स्टैण्ड – तुलसी मार्ग – सोनी कटरा – आदर्श कटरा में 2- 2 सुरक्षा गार्ड लगाये ।
सर्राफा कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण बातें जैसे अपरिचित गलत लोगों से सोने – चांदी के सामान बिना रसीद के न खरीदें व जांच कर ले और लगे कि संदिग्ध व्यक्ति है तो स्थानीय पुलिस को सूचना तत्काल देवें अगर सही है तो मोबाइल नम्बर लगाकर रजिस्टर में नाम पता आधार कार्ड हस्ताक्षर दर्ज करें वही गलाई – छिलाई – सफाई करने वाले कारीगर रजिस्टर में ब्यौरा लिखें और चेकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाये और लेनदेन रजिस्टर होना आवश्यक है ।
वही प्रभारी श्री पाण्डेय द्वारा बताया गया कि गलत ढंग से चोरी के सोने-चांदी का सामान खरीदने वाले को बख्शा नहीं जायेगा और चोरी के समान जब बिकेगा ही नही तो होने वाले चोरियों में कमी आयेगी और एक दूसरे का सुझाव लिया गया ।
वहीं पर सराफा व्यवसायी विनोद सोनी ने बताया कि बस स्टैंड के आस -पास दुकानों के सामने आये दिन ऑटो रिक्शा से रास्ता जाम रहता है जिसे दुकानों का आसपास आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ऑटो चालक तू तू – मैं मैं करने के लिये तैयार हो जाते है वही नगर निरीक्षक श्री पाण्डेय ने कहा कि उक्त समस्याओं को नगर निगम से बातचीत के माध्यम से निराकरण किया जायेगा ।
*उक्त बैठक में थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- अरुण पाण्डेय, एसआई- उदय परिहार, एसआई- रामायण मिश्रा, सराफा व्यवसायी- विनोद सोनी, दीपक सोनी (युवा सराफा अध्यक्ष), बृजेश सोनी (डब्बू), लालजी सोनी (बब्लु), रामजी सोनी, अविनाश, भरतलाल सोनी, सचिन सोनी, सुभाष सोनी, सुखदेव सहित आधा सैकड़ा से अधिक सर्राफा व्यवसायी व कारीगर मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal