बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन थाना विन्ध्यनगर क्षेत्रान्तर्गत पौधों को जीवन देने वाले ट्रीगार्ड की चोरी करने वाले 2 चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं ।
यह मामला विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत नवजीवन बिहार का है फरियादी शशिधर गर्ग निवासी- एमआईजी कालोनी के रहने वाले है उन्होंने थाने आकर सूचना दी कि मुहल्ले के समिति नवजीवन रहवासी कल्याण समिति द्वारा मस्जिद के सामने रोड के बीचो-बीच वृक्षारोपण कर ट्रीगार्ड लगायी गयी है जिसे

अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है जिस पर अप. क्र. 348/19 धारा 379 कायम कर चोरों की तलाश की जाने लगी तो तभी सूचना मिली कि आरोपी सूरज उर्फ छोटेलाल विश्वकर्मा एवं सुशील उर्फ पिन्टू बंसल जो दोनों ग्रीनहाट कालोनी के निवासी हैं तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 नग ट्रीगार्ड बरामद किया गया जिसकी कीमत कुल लगभग 40 हजार रूपये का है जो जप्त किया गया, उक्त आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में सउनि आर.एस.सिंह, प्र.आ. संतोष सिंह, आरक्षक- संजय परिहार, अभिमन्यू की भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal