ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 01/09/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन देश मे स्वच्छता में नम्बर -1 रैंक लाने हेतु समय – समय पर जनजागरूकता एवं सफाई करने के लिये लाखो रुपये खर्च करने के बाद हालत जस की तस बनी हुई है ।

नगर पालिक निगम सिंगरौली हृदय आदर्श वार्ड एवं इंदिरा वार्ड क्र. 40-41 बैढन से गनियारी तक भरी पड़ी नालियां जगह – जगह बजबजा रही है वही गनियारी बीजपुर मेन रोड में नालियों के ऊपर गृह निर्माण मटेरियल दुकानदारों द्वारा सरिया – सीमेंट छत सीट नालियां अतिक्रमण के चपेट में है थोड़ी सी बरसात होने पर नाली का गंदा पानी घरों में घुस जाता है खुद का घर छोड़कर किराये पर रहने को मजबूर है ।
वहाँ के कई जगहों पर स्थानियो द्वारा नालियों में मिट्टी डालकर पाट दिया गया और बताते है कि निगम द्वारा नाली बनाकर खुला छोड़ दिया गया पटिया से नही ढका है इसलिये मजबूरी में ऐसा किये है वहीं नालियो का सफाई नही की जाती है जिससे तमाम बीमारियां उत्पन्न हो रही है बैढन के काली मां मन्दिर रोड के स्थानीय बताते हैं कि महीने में कभी-कभार नाम मात्र की सफाई की जाती है नालियों से निकला हुआ कचरा उठाया तक नही जाता है जो कई दिनों तक पड़े रहने के बाद जब भी थोड़ी सी बरसात होने पर निकले हुए कचरा फिर से नाली में समा जाता है वही स्थानियो ने माँग की है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा नाली पर किये गये अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही करते हुये नालियों की सफाई करवाने माँग की है ताकि होने वाले बीमारियों से बचा जा सके और *”स्वच्छ सिंगरौली – सुंदर सिंगरौली – स्वस्थ सिंगरौली”* का नारा कामयाब हो ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal