बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज दिनांक 26/08/2019 को जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कोतवाली पुलिस के द्वारा एक और स्मैक नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया गया ।

वही कोतवाली थाना प्रभारी- नगर निरीक्षक- अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम रेलवे पुलिया के पास कचनी पहुंचकर पकड़े गये युवक महेंद्र कुशवाहा पिता रामदास कुशवाहा उम्र-25 वर्ष निवासी- कचनी की तलाशी ली गयी जिसके पास से 30 हजार रुपये की कीमती 2 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुये एनडीपीएस कि धारा 8/21के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है ।
उक्त कार्यवाही में एसआई – राकेश कुमार, प्र.आ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक – महेश पटेल, पंकज सिंह, जीतेंद्र सिंह सेंगर, श्यामसुंदर बैस, महिला आर. शकुंतला यादव की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwa.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal