ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 20/08/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन झलरी – मझौली पाठ क्षेत्र के आस-पास कुल 09 गाँव “सुलियरी कोल ब्लॉक” एपीएमडीसी कंपनी कोल ब्लॉक द्वारा आदिवासियों एवं अन्य लोगों का भूमि अधिग्रहण को लेकर कंपनी प्रबंधन द्वारा मुआवजा सही तरीके न देकर अधिग्रहित किया जा रहा है जिसमे 09 गाँव लगभग 4 से 5 हजार लोग प्रभावित है लगभग 200 लोग अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे है ।

वही ग्रामीणों का कहना है कि सिंचित भूमि को असिंचित करार देते हुये और कुआं- पेड़ – बोरवेल- बाउंड्रीबाल इत्यादि को कंपनी प्रबंधन द्वारा मुआवजे में जिक्र नहीं किया गया है ग्रामीण बहुत गुस्से में है हक अधिकार के लिये कलेक्टर कार्यालय आये हुये है ।

बताते है कि नेता – पटवारी के पत्नी नाम पर मुआवजा हेतु घर बने हुए जिनका दूर-दूर तक वहां से कोई वास्ता नहीं है जमीन कब्जा मकान इत्यादि मुआवजा पाने हेतु बनाया गया है और हकीकत क्या जाँच का विषय बना हुआ है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal