ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/08/2019
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय के अंतरराज्यीय बस स्टैंड नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा लगभग 16 लाख 67 हजार रुपये की लागत से बने बस वेटिंग हाल ऊँचे टिनशेड और वही *”सूत्र बस सेवा” हेतु टिकट काउंटर इत्यादि निर्माण कार्य का नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, आदर्श वार्ड 40 पार्षद – संजीव अग्रवाल और देवसर विधायक- सुभाष रामचरित्र वर्मा के द्वारा विधिवत पूजापाठ कर व नारियल मिष्ठान चढ़ाकर लोकार्पण किया गया ।

वही काउंटर टिकट घर के पास देश के सबके चहेते रहे भारत रत्न से नवाजे गये पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी की 16 अगस्त प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर चित्र पर माल्यार्पण कर अगरबत्ती दिखाकर पहला पुण्यतिथि मनाया गया ।

उक्त अवसर पर श्रीमती महापौर ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चल रहे योजनाओं एवं नगर निगम की योजनाओं को यात्रियों एवं खड़े लोगों को विकास कार्यो को हुये कम समय मे अत्यधिक हुये कार्यो को बारी – बारी से योजना एवं विकास कार्य को गिनाया गया और वही भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में महापौर – वार्ड पार्षद – देवसर विधायक द्वारा विधिवत बताया कि श्री स्व. वाजपेयी जी प्रधानमंत्री पद रहे उनके द्वारा किये गये नेक कार्यो व योजनाओं पर प्रकाश डाला गया ।
*उक्त अवसर पर नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, 40 आदर्श वार्ड पार्षद एवं भाजपा नेता- संजीव अग्रवाल, देवसर विधायक – सुभाष रामचरित्र वर्मा, 41 इंदिरा वार्ड पार्षद- हीरालाल सोनी, अशोक पाण्डेय, संतोष सोनी (पुनवासी), मुकेश पाण्डेय, जनकलाल सोनी, रामदयाल गुप्ता, प्रमोद रजक, उपयंत्री – पी.के. सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal