Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तेरहवीं में विजयपुर गए शिक्षक के घर से 3.75 लाख रुपए और 6 लाख के गहने चाेरी

 

|ग्वालियर

एक शिक्षक के सूने मकान से चोर ताले तोड़कर 6 लाख के गहने और 3.75 लाख रुपए समेट ले गए। घटना रात बहोड़ापुर क्षेत्र की फोर्ट व्यू काॅलोनी में हुई। शिक्षक प|ी बच्चाें के साथ ससुर की तेरहवीं के लिए बाहर गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इसी थानाक्षेत्र के सूरज नगर में भी विगत दिवस चाेर जेसीबी संचालक राकेश भदौरिया के घर से 10 लाख रुपए के नगदी-गहने समेट ले गए थे।

परिवार के साथ विजयपुर गए थे शिक्षक
शासकीय विद्यालय क्रमांक एक में पदस्थ रोशनलाल धाकड़ की ससुराल विजयपुर के बेनीपुरा गांव में है। ससुर का निधन हाेने पर वह उनकी तेरहवीं में शामिल हाेने के लिए घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ बेनीपुरा गए हुए थे। चोर घर में ताला तोड़कर घुसे। उन्होंने घर के सभी कमरों व अलमारी के ताले तोड़े और उनमें रखे नगदी, गहने सहित कमरे में लगी एलईडी और वहां रखे मोबाइल फोन चुरा ले गए। सोमवार सुबह जब दूध वाले ने रोशनलाल के घर के ताले टूटे देखे ताे पड़ोसी और शिक्षक को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में रोशनलाल भी गांव से यहां आ गए।

शादी के सामान का भुगतान करने रखे थे रुपए

रोशनलाल ने पिछले महीने ही बेटी की शादी की थी। इसलिए शादी में हुए खर्च का भुगतान करने के लिए रुपए घर लगभग 3.75 लाख रुपए रखे थे। चोरी गए गहनों की कीमत 6 लाख रुपए से अधिक बताई गई हैं।

ग्वालियर,जेएएच परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बीती रात खिड़की खोलकर चोर घुस गए। अंदेशा है कि वे हाॅस्पिटल का काेई उपकरण चाेरी कर ले गए हैं। उपकरण चोरी हुआ है या नहीं इसकी जांच मंगलवार को कराई जाएगी। एचएलएल कंपनी के अधिकारियों ने सोमवार को डीन डॉ. भरत जैन को सूचना दी कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के जिस कमरे में मंहगे उपकरण रखे हुए हैं उस की खिड़की को स्क्रू से खोलकर चोर दाखिल हुआ है। हालांकि कमरे का ताला नहीं टूटा है
इधर, एसएएफ सिपाही के घर से गहने समेट ले गए चाेर

माधौगंज क्षेत्र में 14वीं बटालियन क्वार्टर नंबर 140 में रहने वाले गजेंद्र सिंह मौर्य पुत्र रामसिंह मौर्य बीते रोज सुबह 9.30 बजे क्वार्टर पर ताला डाल कर ड्यूटी पर चले गए थे। गजेंद्र की साली को करंट लगने पर प|ी और बच्चे डबरा गए थे इसलिए वह घर पर ताला डाल गए थे। इसी बीच सूना घर देखकर चोरों ने ताले चटकाए और अलमारी व दीवान पलंग में रखे करीब तीन तोला सोना, आधा किलो चांदी के गहने सहित अन्य सामान के साथ ही दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। ड्यूटी के बाद जब वह घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...