ग्वालियर -ग्वालियर-झांसी और ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर लूट करने वाली एक गैंग के दो सदस्यों को डबरा पुलिस ने पकड़ा है। यह गैंग रात में हाईवे पर निकलती और ट्रक, डंपरों को रोककर लूट करती थी। इस गैंग के 6 सदस्यों की तलाश अभी पुलिस कर रही है। जिन दो बदमाशों काे पकड़ा है, उनसे लूट की करीब आधा दर्जन वारदातें खुल गई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस इनके साथियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, इसलिए अभी तक इन बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
ग्वालियर-झांसी और ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर वाहनों के चालकों के साथ लूट की वारदात लगातार होने के चलते पुलिस अधिकारियों ने एक स्पेशल टीम को पड़ताल में लगाया था। टीम को सूचना मिली की डबरा इलाके में सक्रिय एक गैंग लूट की वारदातों में शामिल है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को राउंड अप किया। इससे पूछताछ की तो उसने अपने एक और साथी का नाम बताया। इसके बाद उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ में लूट की वारदातें खुल गईं। यह लोग रात में हाईवे पर भारी वाहनों को रोककर लूटते थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal