Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एफआरबी भोपाल से ईवेंट मिलने का इंतजार न करें स्वयं सूचना देकर ईंवेंट बनाएं-एसपी नवनीत भसीन

ग्वालियर-

शहर व जिले में तैनात पुलिस की एफआरबी को अब अपराध घटना स्थल पर साक्ष्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके लिए सोमवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने एफआरबी पायलटों को अपराध स्थल सुरक्षा किट का वितरण किया। इस किट में एफआरबी  को एक बड़ा बैग भी दिया गया हैं जिसमें घायल व मृतक को अस्पताल भेजा जा सकेगा। एसपी नवनीत भसीन ने एफआरबी पायलटों की बैठक भी ली।

बैठक में एसपी नवनीत भसीन, एफआरबी डायल 100 के जोनल हेड

दीपक भार्गव व सीएसपी मुनीष राजौरिया, कंट्रोल रूम प्रभारी प्रभाकर पाराशर मौजूद थे।

एसपी नवनीत भसीन ने बैठक में मौजूद एफआरबी  चालकों से कहा कि वह भी पुलिस का अंग हैं। उन्हें अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करना चाहिए। एसपी ने चालकों से कहा कि वह अपनी तैनाती केआस पास पूरी तरह सक्रिय रहें होने वाली किसी भी घटना-दुर्घटना या संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में तत्काल कंट्रोल रूम व अफसरों को सूचना देकर कार्रवाई कराएं। एसपी ने कहा कि घटना-दुर्घटना यदि उनके सामने हो रही है या कोई उन्हें सूचना दे रहा है तो भोपाल से ईवेंट मिलने का इंतजार न करें स्वयं सूचना देकर ईंवेंट बनाएं। सटीक सूचना देने वाले को ईनाम भी दिया जाएगा।

एसपी व कलेक्टर ने सभी एफआरबी चालकों को अपराध स्थल सुरक्षा किट की भी वितरण किया। इस किट म लोहे के पोल, बेटरी वाली लाइट व बड़ा बैग भी रहेगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...