ग्वालियर-गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व से पूर्व भोपाल से 1 अगस्त को निकाली गई जागृति यात्रा सोमवार शाम ग्वालियर पहुंची। यहां विक्की फैक्टरी पर किला स्थित दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।इससे पहले डबरा में भी भव्य स्वागत हुआ

इसके बाद भोपाल से आए जत्थे का फूलबाग गुरुद्वारा पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरचरण सिंह अौर सेवादार रणदीप सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। भोपाल से अाया जत्था रात्रि विश्राम किला स्थित गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ पर करेगा। इस जत्थे में 150 लोग शामिल हैं। जागृति यात्रा मंगलवार सुबह शिवपुरी रवाना होगी। पालकी यात्रा में दो बसें अौर दो चार पहिया वाहन शामिल हैं। गुरु नानक जी का 550वां प्रकाश पर्व नवंबर में है। इसको लेकर जागृति यात्रा निकाली जा रही है।
डबरा सिख समुदाय के गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर जागृति यात्रा शहर में पहुंची। समस्त हिन्दू संगठनों के लोगों ने शहर में जगह-जगह स्टॉल सजाकर और फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। साथ ही साथ सभी ने गुरु के चरणों में अपना सिर रखकर आर्शीवाद लिया।
जागृति यात्रा एक जून को गुरुनानक गुरुद्वारा भोपाल से प्रारंभ हुई थी और डबरा-ग्वालियर होते हुए झांसी, सागर, जबलपुर, सतना, खंडवा से होकर 11 अगस्त को वापस भोपाल पहुंचेगी। वहां यात्रा का समापन होगा। इस दौरान सिख समुदाय के महिला-पुरुष सहित युवाओं के साथ शहर के मुख्यमार्गों से वाहन रैली के माध्यम से यात्रा निकाली, जो स्टेशन रोड़ स्थित गुरुद्वारे पर पहुंची। यात्रा में पंच-प्यारों व वाहन में सुसज्जित गुरुग्रंथ साहेब के साथ शहर में प्रवेश हुआ।
यात्रा के दौरान शहर के राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के साथ हिन्दू जागरण मंच, बजरंगदल आदि अन्य हिन्दू संगठनों ने चौराहों पर स्टॉल लगाकर और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा ओवरब्रिज के ऊपर से होकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारे पर पहुंची। वहां लंगर का आयोजन हुआ। इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच जिलाअध्यक्ष दिनेश कुमार पचैरिया, महामंत्री दलवीर रावत, वीरेन्द्र शर्मा, कपिल चैहान, बंटी भार्गव, शुभम दुबे, मदन झा, योगेन्द्र यादव, वीरेन्द्र जादौन, दीपक बघेल, अरविन्द परिहार के साथ अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal