ग्वालियर
मुरैना मेंअपने दो मासूम बच्चों को लेकर एक महिला ने श महादेव नाका रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ी दूर दिल्ली से ग्वालियर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला व उसके बड़े बेटे के टुकड़े-टुकड़े हो गए, जबकि सात महीने का बेटा हाथ से छिटककर साइड से गिरा, लेकिन ट्रेन का पहिया उसके उल्टे पैर से निकल गया, जिससे उसका पैर कट गया। उसे गंभीर हालत में ग्वालियर जेएएच में भर्ती कराया गया है।
महिला की उम्र लगभग 35 से 38 साल के बीच बताई गई है। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी और न ही कोई ऐसा व्यक्ति आया, जिसके परिवार की महिला व बच्चे मिसिंग हों। जीआरपी थाना पुलिस ने मृतका व उसके एक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेजा। वहीं छोटे बच्चे का ग्वालियर में इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महादेव नाका से धौलपुर की ओर जिस अप ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी। महिला ट्रेक के नजदीक खड़ी थी। जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन नजदीक आई, महिला एक बच्चे को गोद में लिए व दूसरे को हाथ पकड़कर ट्रैक पर कूंद पड़ी। ट्रेन की टक्कर से महिला व उसके एक बेटे का शव तकरीबन 500 मीटर दूर तक घिसटता हुआ चला गया। वहीं दूसरा दुधमुंहा बच्चे के पैर से ट्रेन गुजर गई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal