बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन असंगठित कामगार कांग्रेस द्वारा आरोप लगाते हुये कहा कि केंद्र सरकार से संरक्षण प्राप्त गरीब विस्थपित – दलित आदिवासियों का शोषण करने वाला रिलायंस शासन पावर लिमिटिड मुहेर एंड अमलोरी कोल माईन्स से विस्थापित – किसान – दलित – बैगा

आदिवासियों के हक व अधिकार न मिलने पर असंगठित कामगार कांग्रेस एवं विस्थापित संघ जिलाध्यक्ष- रामगोपाल पाल ने अपने पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो गरीब विस्थापित दलित आदिवासियों को उनका हक अधिकार दिलाने के लिये माजन मोड़ से रैली निकालकर रिलायंस प्रबंधन मुर्दाबाद के नारा लगाया और रिलायन्स कंपनी का विरोध करते हुये एवं केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुये 06सूत्रीय ज्ञापन माँग पत्र जिला कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर – बी.पी.पाण्डेय को दिया गया ।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विस्थापितों को भूमि के बदले भूमि व नौकरी एवं भत्ता दिया जाए एवं विस्थापितों को जो प्लाट दिया गया है उसका पट्टा प्रदान किया जाये, हर प्लाट धारी को जीवन – यापन के लिए भत्ता दिया जाये और हर विस्थापित परिवारों के बच्चों को स्कूल आने जाने के लिये बस की सुविधा उपलब्ध कराया जाये और नगर निगम क्षेत्र में वार्ड क्र. 01 से वार्ड क्र. 45 तक जो शौचालय का निर्माण कराया गया है उसे जांच कराया जाये एवं स्वयं के द्वारा बनाया गया शौचालय का भुगतान कराया जाये, प्रधानमंत्री आवास जो बनाया गया है उसमें अपात्र अमीरों एवं भाजपा के चहेतों को दिया गया है जिसे विधिवत जांच कराया जाये और पात्र लोगों को दिया जाये, यदि उक्त मांग 10 दिवस के अंदर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो रिलायंस कोल माइंस गेट पर धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने हेतु बाध्य होगी जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन एवं कंपनी की होगी और जिलाध्यक्ष रामगोपाल पाल एवं जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता – उसेद हसन सिद्दीकी (एडवोकेट) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब दलित विस्थापित बैगा आदिवासियों के हक – अधिकार के लिये व उनके विकास के लिए आगे रही हैं और आगे रहेगी और आरोप लगाते हुये कहा कि आदिवासी विरोधी केंद्र सरकार व केंद्र सरकार से संरक्षण प्राप्त रिलायंस कंपनी के द्वारा आदिवासियों का शोषण व जुल्म किया जा रहा है जो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जब तक गरीब आदिवासियों का उनका अधिकार नहीं दिया जायेगा तब तक इस तरह का आंदोलन समय – समय पर होता रहेगा ।
*मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि- कुंदन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष – सुदामा कुशवाहा, जिला कांग्रेस सचिव- रियाज मोहम्मद, असंगठित कामगार कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष- उसैद हसन सिद्दीकी (एडवोकेट), सचिव – शिवकुमार बैश्य, शिवनारायण कुशवाहा, कृष्णा प्रसाद साकेत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष – प्रवीण सिंह चौहान, श्यामसुंदर शाह, ब्लॉक अध्यक्ष – प्रहलाद शाह, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष- अन्नू पटेल, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष- संगीता सिंह, जिला सचिव – रामब्रिज कुशवाहा, गंगा प्रसाद शाह (एडवोकेट), कृष्णा प्रसाद शाह, बबुआराम पाण्डेय, रामलल्लू कुशवाहा, लल्लन प्रसाद पनिका, परशुराम बैगा, वासुदेव बैगा, बुधलाल बैगा, मोतीलाल बैगा, अजय बैगा, रामदास बैगा, फूलमती बैगा, पानमती बैगा, लीलावती बैगा सहित अन्य बैगा परिवार के महिलाये -पुरुष व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal