कटनी/ थाना एनकेजे क्षेत्र के ग्राम कटंगी कला में एक घर में सोने चांदी जेवर सहित लाखों की नगदी की तब चोरी हुई जब घर पर कोई नहीं था पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380 का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार मकान मालिक

नंदकिशोर गुप्ता ग्राम कटंगी कला 5 जुलाई को ससुर की मृत्यु होने के कारण परिवार सहित घर में ताला बंद करके अपने ससुराल गए थे जो मंगलवार को सुबह वापस लौटे और

जैसे ही घर पहुंचे उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और आलमारी टूटी है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है पीड़ित ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तत्काल डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और कार्यवाही की!!
*अभिषेक द्विवेदी संवाददाता जिला कटनी*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal