Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खटखरी सरपंच ने शास. उचित मूल्य की खाद्यान्न विक्रेता पर कालाबाजारी एवं मनमानी करने कलेक्टर से की शिकायत कार्यवाही की माँग।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन ग्राम पंचायत क्षेत्र खटखरी अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य खाद्यान्न दुकान सहकारी समिति द्वारा चलाया जा रहा है इसके पूर्व में न्यायालय कलेक्टर के आदेश का अवहेलना करके समिति अध्यक्ष- बलिराम प्रसाद पिता- रामदेव शाह और विक्रेता रूपचंद शाह पिता- बलिराम प्रसाद शाह जो दोनों पिता-पुत्र है

शासकीय उचित मूल्य की दुकान चला रहे और वही सरपंच – सीताशरण शाह (एडवोकेट) ने बताया कि आज तक कोई कार्यवाही न होने से विक्रेता द्वारा मनमाना करते हुये खाद्यान्न की काला बाजारी की जा रही है जो दिनांक 18/07/2019 को शासकीय खाद्यान्न को दुकान में न रख करके पास में किसी के निजी निवास में शासकीय वाहन क्र. एमपी 66 G 0484 जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली का वाहन है उक्त वाहन से खाद्यान्न उतारकर रखा गया है जिसकी वीडियो उपलब्ध है उक्त मामले को लेकर के स्थानीय खटखरी सरपंच ने दिनांक 19/07/2019 को जिला कलेक्टर कार्यालय में आकर लिखित में आवेदन पत्र दिया गया है और जाँच करवाकर उचित कार्यवाही की माँग की है खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर महोदय का ध्यान आकर्षण कराना चाहता हुँ ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...