बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 21/07/2019 को सुबह में “भारत विकास परिषद” सिंगरौली जिलाध्यक्ष- सुरेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य सम्बधी सजग रहने हेतु “वॉक फॉर हेल्थ” के तहत

“जनजागरूकता रैली” का आयोजन जिला न्यायालय से काली मंदिर रोड होकर मल्हार पार्क से थाना रोड होते हुये ताली एनसीएल मैदान से बिलौंजी से होते हुये वापस मल्हार पार्क में रैली जनजागरूकता का समापन किया गया ।

जिसमें बताया जा रहा है भारत विकास परिषद के तत्वाधान में प्रत्येक महीने के प्रथम और तीसरे रविवार को सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक मल्हार पार्क (पुस्तकालय भवन) में मिश्रा पाली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम बैढन अस्पताल के डॉ. दीपिका सिंह (BDS), डॉ. संदीप सिंह (BHMS), कम्पाउंडर- शिवम मिश्रा के द्वारा दाँत- मुह – शुगर और बीपी का चेकअप निःशुल्क में किया जाता है और स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने हेतु टहलना फायदेमंद है और अन्य सुझाव दिये गये ।
उक्त रैली एवं निःशुल्क चेकअप में मुख्य रूप से आदर्श वार्ड पार्षद- संजीव अग्रवाल, डॉ.डी.के. मिश्रा, डॉ. ओ.पी.राय, डॉ. सुशील चंदेल, राजेन्द्र गोयल, मिथिलेश मिश्रा, संजय आचार्य, उमेश कुमार, नागेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, अशोक सिंह, भुनेश्वर अग्रहरी, मृत्युंजय सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, पीयूष पाठक, अनुराग भरतिया सहित अन्य सदस्य व स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु संख्या में लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakrawan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal