बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न रिहंद नदी के मछली ठेकेदार द्वारा मछली प्रतिबन्ध के बावजूद भी सैकड़ो कुन्तल मछली अवैध रूप से मरवाया जा रहा है ।

उक्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराया है कि अवैध रूप से मछली मरवाये जा रहे अनाधिकृत कार्यो पर रोक लगवाया जाये और वही श्री सिद्दीकी ने बताया कि नियमानुसार 15 जून से 15 अगस्त तक भारत सरकार द्वारा मछली मारने पर 2 महिने तक पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहता है ।

क्योंकि इस समय मछलियों का प्रजनन काल चलता रहता है जो मछलियां अंडा देती हैं इसलिए सरकार द्वारा 2 महीने 15 जून से 15 अगस्त तक पूर्ण रूप से मछलियों के मारने पर प्रतिबंध लगाकर रखा जाता है और सम्बन्धित अधिकारियों की मिलीभगत कर रिहंद नदी के मछली ठेकेदार – बीरेन्द्र प्रसाद द्वारा सैंकड़ों कुन्तल प्रतिदिन रिहंद नदी से मछली अवैध रूप से निकला जा रहा है और यह मछली बर्फ लगा कर ट्रेन द्वारा हाबड़ा – कोलकाता सहित अन्य स्थानों पर भेजा जाता है ताकि अच्छे दामों में बेचा जा सके ।
आखिर में जिला प्रशासन अमला क्यों है मौन कब होगी मछली ठेकेदार पर कार्यवाही और करोड़ों का खेल किसके मिलीभगत से जोरो पर चल रहा है वही उचित कार्यवाही की माँग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal