कटनी बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में इलाज के लिए भर्ती दो घायल युवकों के साथ उमरिया जिले के अमरपुर चौकी के सलैया गांव में रेत माफियाओं ने मारपीट की है घायल

विनय सिंह उम्र 32 वर्ष और रामरहीस उम्र 30 वर्ष है उन्होंने बताया की शनिवार को सलैया गांव दोस्तों से मिलने गए थे वहां धनंजय सिंह , रिक्की सरदार और उनके साथियों ने देखते ही मारना शुरू कर दिया मारने के दौरान वह कह रहे थे की प्रशासन में शिकायत करते हो कुछ नहीं होगा प्रशासन हमारी जेब में है चाहे वह शहडोल कमिश्नर हो या आईजी कोई कुछ नहीं बोलेगा !
युवक को मार खाते देख गांव के लोग इकट्ठा होकर पहुंचे तो वे लोग भाग गए ग्रामीण दोनों घायलों को लेकर उमरिया जिले के अमरपुर चौकी पहुंचे और वहां चौकी स्टाफ ने इलाज के लिए कटनी जिले के बरही अस्पताल में दोनों को भर्ती करवाया!!
अभिषेक द्विवेदी संवाददाता जिला कटनी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal