Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला चिकित्सालय बैढन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 14 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान रेडक्रास के परिवार द्वारा आगे आने व रक्तदान करने जिला चिकित्सालय को दिया धन्यवाद।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 14/07/2019 को जिला चिकित्सालय द्वारा आयोजित बैढन एनआरसी विभाग में “दस्तक अभियान” के तहत रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया जिसमें कुल 14 लोगो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया ।

उक्त शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी – डॉ. आर.पी. पटेल, डॉ.एन.के.जैन (सीनियर पाथोलॉजिस्ट्स), डॉ. आर.बी.सिंह, डॉ. ए.पी.पटेल, डॉ. अभय रंजन सिंह और

तकनीशियन – अशोक कुशवाहा , स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी रक्तदान किये व मौजूद रहे और वही रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव, ब्लड बैंक मेडिकल डायरेक्टर- डॉ. आर.डी. द्विवेदी, टेक्निकल सुपरवाइजर, अमित श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर- जयप्रकाश दुबे एवं अटेंडेंट रामकाली रजक रहे व उक्त कार्य मे सराहनीय सहयोग रहा ।

जिला चिकित्सालय द्वारा किये गये रक्तदान शिविर से कई जरूरतमंदो की जान बचेगी और ऐसे नेक एवं सामाजिक कार्य के लिये जिला चिकित्सालय के पूरे टीम को रेडक्रॉस ब्लड बैंक परिवार के तरफ से धन्यवाद सम्प्रेषित किया गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...