ग्वालियर-
ग्वालियर झांसी-आगरा पैसेंजर ट्रेन में दो वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले जा रहे युवक को डबरा जीआरपी डबरा ने यात्रियों की सूचना पर डबरा स्टेशन पर पकड़ लिया। जीआरपी ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेकर संदिग्ध युवक से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध युवक ने कबूल किया है कि बच्ची उसे आगरा रेलवे स्टेशन पर लावारिस घूमती मिली थी, जहां से वह उसे साथ लेकर दतिया जा रहा था। अब और पूछताछ के लिए युवक को ग्वालियर स्थित जीआरपी थाने ले जाया गया है।
जीआरपी चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को सुबह ग्वालियर से सूचना मिली थी कि आगरा से चलकर झांसी की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक संदिग्ध युवक एक दो वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले जा रहा है और बच्ची बार-बार रो रही है, जबकि युवक बच्ची को चुप कराने के लिए बिस्किट खिला रहा था। उसके बाद भी बच्ची चुप नहीं हो रही है। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने जब बच्ची को ज्यादा रोते हुए देखा ग्वालियर जीआरपी को सूचित किया।
ग्वालियर से मिली सूचना के आधार पर ट्रेन के डबरा स्टेशन पर पहुंचते ही युवक को पकड़ लिया गया और बच्ची को सुपुर्दगी में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम वरुण (22) पुत्र परमानंद निवासी रिछरा फाटक, जिला दतिया बताया। उसने जीआरपी स्टाफ को पूछताछ के दौरान बताया कि बच्ची उसे आगरा स्टेशन पर लावारिस घूमते हुए मिली और वह रो रही थी। इसलिए वह उसे अपने साथ लेकर आ गया।
बच्ची अपना नाम तन्नाू बता रही है। फिलहाल जीआरपी द्वारा संदिग्ध युवक को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि कुछ खुलासा हो सके और बच्ची के परिजनों का सुराग नहीं लग पाने के कारण उसे फिलहाल चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है।
संदेह के घेरे में है युवक
बच्ची के साथ पकड़ा गया युवक संदेह के घेरे में है कि वह बच्ची को जानबूझकर अपने साथ ले जा रहा था, क्योंकि आगरा से ग्वालियर के बीच में पैसेंजर ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकती है, लेकिन युवक ने किसी भी स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ को सूचित नहीं किया कि उसे एक बच्ची लावारिस मिली है। अगर ट्रेन में बैठे अन्य यात्री थोड़ी जागरूकता नहीं दिखाते तो शायद यह युवक बच्ची को अपने साथ लेकर चला जाता।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal