बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मिली जानकारी अनुसार कल दिनाँक 19/06/2019 को जिला पंचायत सिंगरौली बैढन कार्यालय सभागार में बरसात के मौसम को देखते हुये जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है ।

वही बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत सिंगरौली सभापति- राजेश सिंह (राजू) ने बताया कि बरसात के मौसम में होने वाले बीमारियों को देखते हुये बैठक में उपस्थित जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. पटेल के समक्ष डॉक्टरों व नर्स एनम और महिला बाल विकास के आगनबाडी कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया और साथ साथ मलेरिया से बचने हेतु प्रत्येक आँगनबाड़ी केंद्रों में मच्छरदानी का वितरण किया जायेगा और खान-पान व अस्पतालों व आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ – सफाई करायी जाये और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं उपलब्ध कराये जैसे मुख्य रूप नौढिया – कसर गोंदवाली महिला बाल विकास के आंगनबाड़ी व अस्पताल की साफ सफाई वगैरह सभापति शान्ति सिंह, जिला पंचायत -सदस्य सरोज साकेत, जिला चिकित्साधिकारी- डॉ. पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिले के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।
वही पर सहकारिता विभाग की बैठक में राजेश सिंह राजू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें जिला पंचायत सदस्य – सरोज साकेत शान्ति सिंह भगवानदास
सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी – कर्मचारी के उपस्थिति में जिला पंचायत सदस्य- सरोज साकेत ने सेमुआर के द्वारा बिक्रेता का मुद्दा उठाया और वही भगवानदास ने सेल्स मैन की भर्ती का मुद्दा छाया रहा और सभी मुद्दों पर सभापति राजेश सिंह ने जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये और साथ ही अगली बैठक में पालन कराने हेतु प्रतिवेदन सुनिश्चित करे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal