ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/06/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नवागत जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन के दिशा – निर्देशन में अवैध शराब व अवैध कार्यो के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर धरपकड़ की जा रही है ।

जिसमे बैढन कोतवाली थाना बैढन प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी के द्वारा टीम गठित कर गनियारी के शांतिनगर गोमती किराना दुकान में चोरी-छिपे देशी शराब बिक रहा है जिसकी शिकायत मिल रहा था और इसके पूर्व में भी कई बार कोतवाली थाना बैढन पुलिस द्वारा गोमती किराना दुकान से शराब जप्त कर कार्यवाही की जा चुकी और इसके बावजूद गोमती किराना दुकान के आड़ में महिला राजकली उर्फ राजकुमारी शाह पति- अशर्फीलाल शाह उम्र 35 वर्ष निवासी – गनियारी के कब्जे से चाय गोमती में रखी 30 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी और *2 दिन पूर्व में इसी प्रकार से किराना दुकान की आड़ में गनियारी से 02 अलग – अलग जगहों पर महिला द्वारा शराब बेचते हुये आबकारी एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की जा चुकी है ।
उक्त कार्यवाही में प्र.आरक्षक – अरविन्द द्विवेदी, महिला आर. किरण बैस, श्यामवती, सहित कोतवाली थाना के अन्य पुलिस शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal