Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फूलबाग चिड़ियाघर के पास घायल मिले युवक की मौत, मां ने हत्या का आरोप लगाया

ग्वालियर
फूलबाग पर चिड़ियाघर रोड दोपहर घायला मिले छोटू की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बस्तियों में सफाई का काम करता था। मृतक की मां का आरोप है कि दो-तीन लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या की है। जबकि पुलिस का कहना है कि ऑटो की टक्कर से छोटू घायल हुआ था। पड़ाव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पड़ाव थाना टीआई अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि रविवार की दोपहर किसी ने 100 डायल पर सूचना दी कि चिड़ियाघर रोड पर ऑटो ने पीछे से एक युवक को टक्कर मार दी। इस सूचना पर एफआरवी मौके पर पहुंची। एफआरवी ने घायल युवक को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा दिया। एफआरवी में तैनात सिपाही ने उन्हें यही बताया था कि वह घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने ले जा रहे थे। घायल युवक का नाम छोटू पुत्र सीताराम खरे निवासी शिंदे की छावनी बताया है। शाम को अस्पताल से सूचना आई कि घायल छोटू की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले ऑटो की पहचान करने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखेंगे। छोटू के घायल होने की सूचना मिलते ही उसकी मां सरजू बाई अस्पताल पहुंच गई थी।
तड़प-तड़प कर बेटे की मौत हो गई- मृतक की मां सरजू बाई ने बताया कि उसका बेटा छोटू बस्तियों में सफाई का काम करता था। दोपहर को वह घर से निकला था। दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि छोटू घायल है और वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। उसकी हालत खराब है। वह घबराकर अस्पताल पहुंची। छोटू बगैर इलाज के अस्पताल में तड़प रहा था। मैं इलाज के लिए इधर-उधर दौड़ी। लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। मां का कहना है कि छोटू ने उसे बताया कि उसका एक्सीडेंट नहीं हुआ है। दो-तीन लड़कों ने उसे पीटा है। वह पीटने वाले लड़कों का नाम नहीं बता पाया। इतना बताने के बाद वह अचेत सा हो गया। शाम को उसकी मौत हो गई। मां का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या हुई है। अस्पताल में उसे इलाज नहीं मिला है। छोटू की मौत की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस पहुंचा दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...