Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सड़क किनारे कटीली झाड़ियों से बढ़ रहे हादसे

ग्वालियर-ग्वालियर डबरा दतिया झांसी मार्ग ,चीनोर पिछोरमार्गपर सड़क पर बिखर रहीं झाड़ियां हादसों को आमंत्रण दे रही हैं। झाड़ियों के कारण सड़क अंधे मोड़ में बदल गई। सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते। ऐसे में लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। नियमानुसार सड़क में अवरोध पैदा कर रही झांड़ियों की कांट छांट की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की होती है, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
इनसे कई हादसे हो चुके हे विभाग लापरवाह हे
बता दें कि ग्वालियर डबरा दतिया झांसी मार्ग पर, चीनोर पिछोरमार्गपर सड़क किनारे दक्षिणी बबूल की झाड़ियों बहुतायत में खड़ी है। इनकी आड़ से निकलती वन गायों दुर्घटना को अंजाम देती है। लगभग 1 साल पहले उनाव निवासी शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा दुर्घटना का शिकार हुए थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
सड़क किनारे उगीं कटीली झाड़ियां, जिन्हें नहीं कटवाया जा रहा।
इन झाड़ियों की साफ सफाई नहीं कराई गई। जिससे इनका आकार बढ़ता ही जा रहा है। झाड़ियोें के बढ़ रहे आकार के कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं।। ग्वालियर डबरा दतिया झांसी मार्ग पर, झांसी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में दो पहिया वाहनों से आते हैं। स्थानीय लोग इन झाड़ियों को काटने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बता चुके है। बावजूद इसके इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...