ग्वालियर-
हबीबगंज से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में तीन दिन पहले यात्रियों को पेपर की कतरन पर खाना परोसने के मामले में रेलवे ने वेंडर को दोषी माना है। उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
दरअसल शताब्दी जब ग्वालियर स्टेशन पर पहुंची तो बेस किचिन से खाना चढ़ाया गया था। ट्रेन जब मुरैना पहुंची तो पेपर की कतरन पर घटिया खाना परोसा गया। सी-10 में सवार यात्री सचिन खरे ने इसकी रेल मंत्री एवं डीआरएम भोपाल से ट्विटर पर शिकायत की थी। जांच में वेंडर को इस मामले में दोषी माना गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal