Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरादेहात थाना सिमरियाताल गांव -गाडिय़ों में भरकर आए गुंडे गांव में मचाते रहे आतंक, फायरिंग की और मारपीट कर गए

ग्वालियर-
डबरादेहात थाना पुलिससे सुरक्षा की मांग कर रहे थे सिमरियाताल गांव से आए ग्रामीणों ने देहात थाना पुलिस को बताई
डबरा क्षेत्र के सिमरियाताल गांव का मामला, ट्रैक्टर ट्रॉलियों से देहात थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताई आप बीती
साहब! अब तो हमारा गांव में रहना मुश्किल हो गया है। गाड़ियों में भरकर बदमाश आते हैं और हमारे साथ मारपीट कर जाते हैं। अब तो वे हमें गांव से भगाने पर उतर आए हैं। बुधवार रात को भी बदमाश गाड़ियों में भरकर आए और गुंडागर्दी कर मारपीट कर गए साथ ही महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की। जब हमने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी, हम लोग डरे हुए हैं। हमें डर लग रहा है कि अगर हम थाने आकर गांव में गए तो वह फिर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह बात सिमरियाताल गांव से आए ग्रामीणों ने देहात थाना पुलिस को बताई। जहां महिलाएं डरी हुई थीं और लोग पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। लेकिन मामला तब गर्मा गया जब थाने में आवेदन देने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लोग अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने पर अड़ गए और तब तक थाने पर टिके रहे जब तक पुलिस जांच के लिए गांव नहीं पहुंच गई।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...