Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अज्ञात शव की शिनाख्त-शंकरपुर हाईवे पर मिला युवक का शव झांसी के ड्राइवर बबलू का निकला

ग्वालियर शंकरपुर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में मं हाईवे पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मृतक के साले व पत्नी ने की। शव झांसी के सीपरी बाजार में रहने वाले ड्राइवर बबलू(25) पुत्र बंशी राय का था। बबलू रविवार को सुबह ही अपने साले के साथ ग्वालियर अाया था। मृतक के साले ने पूछताछ में बताया कि किन्ही युवकों ने रात में बबलू के साथ मारपीट भी की थी, जिससे वह बेहोश हो गया था। मृतक के साले के बयान बदल रहे हैं, जिससे पुलिस उससे पूछताछ कर रही है
थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि मंगलवार की शाम ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ ड्राइवरों ने मृतक की शिनाख्त झांसी के ड्राइवर के रूप में की। सूचना के अाधार पर पुलिस ने उसके झांसी में रहने वाले परिजन को सूचना देकर बुलाया। मंगलवार की रात मृतक की पत्नी पूजा अौर साला बंटी बहोड़ापुर थाने पहुंचे अौर फिर पोस्टमार्टम पर पहुंचकर शिनाख्त बबलू के रूप में की। पत्नी पूजा ने बताया कि रविवार को सुबह ट्रक मालिक प्रदीप शर्मा का फोन अाया था। ट्रक में कुछ काम कराने के लिए बबलू को ग्वालियर बुलाया था। बबलू रविवार को दोपहर बाद साले बंटी के साथ ग्वालियर आ गया था।
पूजा ने बताया कि रविवार को रात 12 बजे उसकी पति से बात हुई थी। साले बंटी ने पुलिस को पहले बताया कि रात में वह खाना लेने गया था अौर जब वापस अाया तो न ट्रक मिला अौर न ही बबलू। बंटी 3-4 युवकों द्वारा बबलू की मारपीट किए जाने की बात भी बोल रहा है। यह कौन युवक थे, यह वह नहीं जानता। बबलू के बार-बार बयान बदलने के पुलिस उससे पूछताछ कर रही है
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...