Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गुमशुदा लोगों की खोजबीन कर अन्य शहरो से पकड़कर वापस लाने में खुटार चौकी को मिली बड़ी सफलता।।

बढ़ता कारवां //सिंगरौली// राघवेंद्र सिंह*

BK NEWS:- आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार चौकी अंतर्गत इस समय गुमशुदगी की सूचनाएं ज्यादा सुनने को मिल रही है जिसके बाद उनके परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने खुटार चौकी पहुंचते हैं खुटार चौकी प्रभारी

राकेश कुमार मामले को संज्ञान में लेते हुए ,सिंगरौली पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देशन व कोतवाली टीआई मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में लगातार गुमशुदा लोगों की तलाश करने के लिए एक अभियान चलाकर सोशल मीडिया, साइबर सेल आदि सूत्रों के द्वारा उक्त लोगों तक पहुंच कर उन्हें वापस लाकर परिजनों को सौंपने का काम

कर रहें है आपको बता दें कि हाल ही में खुटार चौकी प्रभारी ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अन्य राज्यों से गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तलाश कर वापस लाने का काम किया है आजकल बच्चो महिलाओ का अपहरण का मामला काफी तेजी से अन्य शहरो में फैल रहा है वही मानव तस्करी के लिए भी लोगों का अपहरण कर बेचने की घटनाएं भी अन्य राज्यो में सुनने को मिलती है जिसके कारण अपने जिले व क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए कोतवाली टीआई मनीष त्रिपाठी सख्त कार्यवाही अपनाते हुए खुटार चौकी प्रभारी को निर्देशित कर एक टीम बनाकर गुमशुदा जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आए दिन अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्धों पर नजर रखने और अपने क्षेत्रो का जायजा लेने की बात कही है हैं ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी लगातार अपने क्षेत्रों में करते रहते है

आपको बता दें कि हाल ही में युवा तेज तर्राट खुटार चौकी प्रभारी राकेश कुमार के द्वारा पंजाब, दमोह, मुंबई और अन्य शहरों से तलाश कर लाए गए गुमशुदा कविता साकेत, कुसुम कली केवट, रामजियावन पटेल ,राकेश साकेत ,रामकली केवट ,रीना साकेत, श्रीमती बसोर और कन्हैया लाल शाहू आदि को तलाश कर वापस लाकर उन्हें परिजनों को सौपने में बड़ी सफलता मिली है*

*उक्त कार्यवाही में खुटार चौकी प्रभारी राकेश कुमार, प्रधान आरक्षक दीपनारायण, इंद्रभान, आरक्षक दिलीप और पुष्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...