ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/05/2019
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन ग्राम पंचायत क्षेत्र तियरा के पटवारी उमेश कुमार जायसवाल के द्वारा
किसानों से अवैध वसूली लगातार की जा रही है ग्रामीण किसान पटवारी उमेश कुमार जायसवाल से काफी परेशान हैं विगत कई वर्षों तियरा में पदस्थ हैं पटवारी द्वारा किसानों का कार्य करने हेतु अपने कमरे में बुलाकर मोटी रकम वसूली किया जाता है और किसानों के नक्शा तरमीम के लिये 40 से ₹50 हजार रुपये वसूली किया जाता है इसके बाद भी किसानों का काम समय से

नहीं हो पाता है और गेहूं उपार्जन हेतु किसान का पंजीयन नहीं किया गया है और तियरा निवासी रामअवध बैस से 30 हजार लिया गया जिसमें 26000 हजार नगद लेने के बावजूद भी 4 हजार रुपये का चेक क्र. 33013353 है जिसका प्रमाण बैक के पास बुक में अंकित है ।
वही पर सरकार से मिलने वाले *”किसान सम्मान निधि”* जो प्रति किसान को ₹6000 रुपये मिलने थे उसमें भी पंजीयन कराने हेतु 1000 से ₹2000 रुपये प्रति किसानों से पटवारी – द्वारा लिया जा रहा है और पटवारी द्वारा किसानों से यह भी कह रहे है कि पंजीयन की रकम सभी से ले रहे है और पटवारी श्री जायसवाल द्वारा वीडियो में रुपये लेते कैमरे में हुये कैद है ।
*जिसमें लगभग 5 दर्जन से अधिक किसानों ने आपबीती बतायी और सामूहिक हस्ताक्षर कर मानवाधिकार एसोसिएशन- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पास लगभग 1 माह पूर्व लिखित में शिकायत की गयी है इसके बावजूद कोई कार्यवाही न होते देख किसान काफी परेशान एवं दुखी है और इधर – उधर भटकने को मजबूर हैं ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal