Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

वार्ड 39 पार्षद मधु शर्मा ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा।।।

बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS:- खबर है सिंगरौली जिले से जहां सीधी संसदीय क्षेत्र सीधी सिंगरौली में भाजपा का क्रिकेट में विकेट की तरह जिस तरह से एक के बाद एक विकेट गिरता चला जाता है उसी तरह सीधी संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा का एक के बाद एक झटका लगते जा रहा है आपको बता दें कि जब से सीधी संसदीय क्षेत्र सीधी सिंगरौली में रीति पाठक को दोबारा सांसद का टिकट दिया गया है तब से भाजपा के अंदर असंतोष फैला हुआ है लगातार भाजपा के सीधी सिंगरौली के पूर्व सांसद ,पूर्व जिला अध्यक्ष ,प्रदेश के

पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी ,नगर निगम अध्यक्ष, युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित अभी तक भर में आधा सैकड़ा लोगों ने अपने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं और उन्होंने पार्टी पर पर भेदभाव का आरोप लगाया है उन लोगों का कहना है कि पार्टी में वह हमेशा से तन मन धन से समर्थित थे लेकिन पार्टी ने हमेशा उन्हें अनदेखा किया उसी के तहत सिंगरौली जिले में वार्ड 39 की पार्षद और वरिष्ठ समाजसेवी मधु शर्मा ने अपने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है अभी हाल ही में कुछ दिन पहले सीधी संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद गोविंद मिश्रा ने भी पार्टी पर भेदभाव और उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए अपने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है आपको बता दें कि पार्टी में लगातार रीति पाठक के खिलाफ लोगों में आक्रोश पनप रहा है जिसके तहत क्रिकेट में विकेट की तरह भाजपा के को भी एक के बाद एक झटके लग रहे हैं वही आपको बता दे कि गोविन्द मिश्रा एक कद्दावर नेता है सीधी संसदीय क्षेत्र से उनके पार्टी से इस्तिफा देने के बाद मानो इस्तिफा देने का दौर सुरु हो गया हो वार्ड 39 की पार्षद मधु शर्मा ने भाजपा से इस्तिफा देकर काँग्रेस में घर वापसी कर ली है वही हाल ही में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सीधी लालचन्द गुप्ता और सीधी नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू ने भी भाजपा छोड़ काँग्रेस की सदस्यता लिए हैं

आधा सैकड़ा लोगो के साथ साथ अब तक इन्होंने भाजपा पार्टी से दिया इस्तिफा गोविंद मिश्रा पूर्व सांसद, लालचंद गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सीधी, देवेंद्र सिंह मुन्नू नगर पालिका अध्यक्ष, रीता सोनी जिला मंत्री भाजपा ,पंकज गुप्ता युवा मोर्चा भाजपा , बाबूलाल कुशवाहा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष भाजपा, संतोष जायसवाल संयोजक भाजपा, सतीश गुप्ता भाजपा कार्यसमिति सदस्य, अनिल श्रीवास्तव जिला संयोजक फीडबैक भाजपा ,अजीत सिंह सह संयोजक भाजपा, सुरेश सिंह बबलू जिला मंत्री भाजपा, मनोज तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष सीधी भाजपा, रमेश चतुर्वेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष मझौली भाजपा, हुब्बलाल सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष कुसमी भाजपा,सौरभ गुप्ता युवा मोर्चा भाजपा,राजेन्द्र पांडेय उपाध्यक्ष भाजपा मंडल बहरी

वही सूत्रो के हवाले से खबर आ रही है की आज शाम तक और भी कई भाजपा के बड़े नेता अपने टीम के साथ कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी में है।।

www.badhatakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...