बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली आज दिनाक 09/04/2019 को नगर पालिक निगम सिंगरौली के समस्त वार्डो में भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल समुचित व्यवस्था करना सभी वार्ड प्रभारियों का दायित्व है कि संबंधित जोन के प्रभारी अधिकारी गंभीरतापूर्वक इस कार्य को प्राथमिकता के साथ अपने देख – रेख में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पादित करायेगे और यदि पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बरती गयी तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
उक्त आशय का निर्देश नगर निगम के सभागार में आयोजित पेयजल समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त शिवेन्द्र सिंह के द्वारा अधिकारियों एवं वार्ड प्रभारियों को दिया गया और उन्होनें कहा कि क्षेत्रों में बिगड़े हुयें हैन्डपंम्पों का त्वरित सुधार कराये और जहा पर विशेष आवश्यकता हो तो टैंकरों के माध्यम से पेयजल पहुँचा जाये ।
उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि किसी भी राजनैतिक व्यक्ति को टैकर भाड़े पर न लिया जाय और टैंकर किस वार्ड के किस मोहल्ले में भेजा जा रहा है और साथ ही कितने ट्रीप चला है सही जानकारी निर्धारित प्रारूप में दिया जाय ताकि और किसी भी प्रकार की गलत जानकारी जल परिवहन करने की दी गयी तो संबंधित अधिकारी – कर्मचारी के विरूद्ध भी कार्यवाही कर उक्त ट्रीपों का उनके वेतन से कटौती किया जायेगा और साथ ही वार्ड प्रभारी अपने – अपने वार्डो का समंग्र आईडी पोर्टल पर दर्ज करे और शाखा प्रभारियों को निर्देश दिये कि कोई भी नस्ती अपने पास दो दिवस से अधिक न रखे तत्काल उसे जो भी वास्तुस्थिति हों अपनी टीप अंकित कर मेरे समंक्ष प्रस्तुत करे एवं जानबूझकर नस्तियों के कार्यवाही में विलंब करना क्षंम्य नही होगा।

अंत में उन्होनें ने कहा कि मेरे द्वारा भी वार्डो का भ्रमण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो और यह है कि मेरे मोहल्ले में पानी नही मिल रहा है। हैन्डपंम्प खराब है आप सभी आज से ही अपने वार्डो का सघन भ्रमण कर ले।
उक्त बैठक के दौरान उपायुक्त आर.पी वैश्य, कार्यपालन यंत्री – व्ही.पी. उपाध्याय, सहायक यंत्री- रत्नाकर गजभिये, सिद्धार्थ सिंह, एस.पी. चतुर्वेदी, जे.पी त्रिपाठी, प्रवीण गोस्वामी, आर.पी शर्मा, सम्पदा प्रबंधक- एस.के सिंह, प्रभारी अधिकारी नवजीवन विहार एम.एल. सिंह, सहित उपयंत्री, वार्ड प्रभारी, शाखा प्रभारी अन्य कर्मचारी मौजूद रहे
www.badhtakarwa.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal