ग्वालियर-
बीआईएमआर हॉस्पिटल में पिछले ही दिनों हार्टअटैक व कंपलीट हार्ट ब्लॉक से पीड़ित भिंड निवासी 67 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया गया। इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत गांगिल ने प्राइमरी एंजियोप्लास्टी कर और टेंम्परेरी पेसमेकर लगाकर मरीज का सफल ऑपरेशन किया। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई। डॉ. निशांत गांगिल का उद्देश्य ग्वालियर में हृदय रोगियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा उपलब्ध कराना है। वह अब तक 1500 से अधिक मरीजों की कोरोनरी एंजियोप्लास्टी कर चुके हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal