ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी में गलत तरीके से पीएचडी अवार्ड करने के मामले में दो दिन पूर्व ही हाईकोर्ट ने जांच आयोग गठित किया है। एक बार फिर पीएचडी में गड़बड़ी की शिकायत कश्मीर के पुलवामा से आई है।
शिकायती पत्र पर अब अफसर करा रहे हैं जांच

वहां से एक शिकायती पत्र जेयू सहित एमएलबी और केआरजी कॉलेज में आया है, जिसमें अलग-अलग विषयों के 33 छात्रों के बारे में शिकायत की गई है कि यह छात्र जेयू में पीएचडी के लिए आयोजित होने वाली कोर्स वर्क की कक्षाओं और रिसर्च वर्क के दौरान श्रीनगर और जम्मू में नौकरी करते रहे हैं। शिकायत करने वाले ने उन शैक्षणिक संस्थाओं का नाम भी दिया है, जिनमें यह नौकरी कर रहे थे। फिलहाल यह शिकायती पत्र की जेयू के अफसरों ने गोपनीय तौर पर जांच शुरू करवाई है।
जांच हो रही: पुलवामा से जो शिकायती चिट्ठी आई है, उसके अनुसार कश्मीर के 33 छात्र अंग्रेजी, पॉलीटिकल साइंस, सोशियोलॉजी और हिस्ट्री में पीएचडी कर रहे हैं। इनमें से तीन छात्राें की थीसिस जमा हो चुकी है जबकि अन्य छात्र अभी रिसर्च वर्क कर रहे हैं। इनमें से 25 छात्र अंग्रेजी, 6 छात्र पॉलीटिकल साइंस, एक हिस्ट्री और एक छात्र सोशियोलॉजी में पीएचडी कर रहा है। शिकायत कांट्रेक्चुअल एसोसिएशन द्वारा की गई है। जांच इस बात की भी हाे रही है कि इस नाम की एसोसिएशन अस्तित्व में है या नहीं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal