Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आखिर क्यों कि जाती है सिंगरौली जिले की उपेक्षा, क्या सिंगरौली के नेताओ पर पार्टी को नही है भरोसा।।।

बढ़ता कारवाँ// सिंगरौली /राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS//सिंगरौली:-सिंगरौली जिले में लगातार भाजपा नेताओं की की जा रही उपेक्षा, उर्जाधानी सिंगरौली जो कि सोने की चिड़िया के नाम से जानी जाती है सिंगरौली जिले की एक अलग ही पहचान है यही वजह है कि सिंगरौली की पहचान दिल्ली तक गूंजती है इसके बावजूद भी लगातार कई वर्षों से लोकसभा चुनाव में सिंगरौली के नेताओं को पार्टी द्वारा दरकिनार कर लगातार सीधी जिले के नेताओं को टिकट देने का

काम किया जाता है आपको बता दें कि पार्टी सिंगरौली जिले के नेताओ का पैनल तक में भी नाम भेजना उचित नही समझती जिसके कारण सांसद के टिकट के लिए जो नाम गया था उसमें सिंगरौली जिले की एक भी नेताओं का नाम शामिल नहीं था, अब सोचने वाली बात ये है कि क्या सिंगरौली जिले के नेताओं की और कार्यकर्ताओं की इसी तरह से पार्टी द्वारा उपेक्षा की जायेगी, सिंगरौली जिले में लगातार भाजपा को यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत मिलती रही है इसके बावजूद सिंगरौली जिले के नेताओं कार्यकर्ताओं को दरकिनार करना पार्टी द्वारा कहां तक उचित है यह तो पार्टी के नेता ही बता सकते हैं, क्या पार्टी को लगता है कि सिंगरौली जिले में भाजपा का कोई कद्दावर और जिताऊ नेता नहीं है जिसके कारण लगातार वर्षों से पार्टी द्वारा भाजपा नेताओं की अनदेखी की जा रही है आखिर कब तक सिंगरौली के नेता और कार्यकर्ता भाजपा के सीधी जिले के नेताओं को वोट देकर अपना नेता मानते रहेंगे जहां तक जनता का मानना है कि हर बार सीधी जिले से लोकसभा प्रत्याशी को टिकट दिया जाता है लेकिन इस बार भी सीधी जिले के नेताओं को टिकट देकर सिंगरौली की उपेक्षा की गई आखिर ऐसी कौन सी वजह है जिसके द्वारा पार्टी द्वारा लगातार सिंगरौली जिले की उपेक्षा की जा रही है वही सिंगरौली जिले की जनता इस बार लोकसभा में सिंगरौली जिले के प्रत्याशी को अपने सांसद के रूप में देखना चाहती थी लेकिन पार्टी के हाई कमान द्वारा सीधी जिले के नेताओ को टिकट देकर सिंगरौली की उपेक्षा की जिससे सिंगरौली की जनता में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है वही भाजपा के कई नेता रीति पाठक को टिकट दिए जाने के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देना सुरु कर दिया है

www.badhatakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...