
बलिया:- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव 2019 व होली त्यौहार के दृष्टिगत अवैध शराब माफियाओं व तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे आज दिनांक 17.03.2019 को प्रभारी निरीक्षक नरही को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन अशोका लीलैण्ड से कुछ लोग अवैध शराब लेकर फेफना से लक्ष्मणपुर चट्टी बड़काखेत के रास्ते बिहार जाने वाले हैं, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरही मय पुलिस टीम द्वारा लक्ष्मणपुर चट्टी बड़काखेत रोड़ पर चेकिंग के दौरान वाहन सं0 HR 39 C 8174 रुकने का इशारा किया गया तो उस पर बैठे 02 शराब तस्कर *देवेन्द्र सिंह* तथा *अमरनाथ पासवान* उतर कर भागना चाहे जिन्हें पुलिस बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया तथा वाहन उक्त को चेक किया गया तो उसमें बने तहखाने के अन्दर से 80 पेटी अवैध शराब (18 पेटियों में 648 बोतल, ROYAL STAG ब्रैंड की तथा 62 पेटियों में 1944 बोतल IMPERIAL BLUE ब्रैंड की अवैध शराब) तथा अमरनाथ पासवान के पास से 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बलिया:80पेटी अबैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अन्तर प्रान्तीय शराब तस्कर गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal