ग्वालियर- नाम बदलकर युवक ने दिल्ली की एक युवती से दोस्ती कर ली। दोनों की मुलाकातें और फोन पर बातचीत होने लगी। मौका मिलते ही युवक ने होटल में युवती से बलात्कार कर डाला। युवक ने उससे शादी का वादा भी किया। फिर एक साल तक युवती का शोषण करता रहा। उससे 2 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। युवती ने शादी की जिद की तो चेहरे पर तेजाब फेंककर जलाने की धमकी दे डाली। तब पीडि़ता ने इंदरगंज थाने में बलात्कार और जान से मारने की धमकी की एफआइआर कराई।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता दिल्ली की है। पिछले साल सहेली से मिलने ग्वालियर आई थी। किला घूमने गई तो फैजल अहमद खान से मुलाकात हुई लेकिन फैजल ने उसे अपना नाम बताया। फिर दोनों में मुलाकात और बातचीत शुरू हो गईं। 23 फरवरी 2018 को युवती होटल सिटी प्लाजा के रूम नंबर 105 में ठहरी हुई थी। उसी होटल के रूम नंबर 107 में फैजल का दोस्त अमन और उसकी गर्लफ्रेंड रुके थे। उन्होंने सॉफ्ट ड्रिक बताकर उसे कुछ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो फैजल उसके साथ बलात्कार कर चुका था। युवती ने रिपोर्ट की बात कही तो फैजल ने शादी का वादा किया। इस तरह जनवरी 2019 तक कई बार उसके साथ शारीरिक संबध बनाए। 24 नबंबर को 1.50 लाख और 26 जनवरी को 50 हजार रुपए भी युवती से ऐंठ लिए। युवती ने शादी की जिद की तो मना कर दिया। पैसे लौटाने को कहा तो धमकी दी कि उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर जला देगा।
अश्लील वीडियो भी बनाया
पीडि़ता का कहना है कि फैजल ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। युवती के बार-बार कहने पर भी वह शादी नहीं कर रहा था। जब उसने शादी की जिद की गई तो तेजाब के अलावा उसने यह भी धमकाया कि उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
आरोपी की तलाश कर रहे
पीडि़ता की शिकायत पर फैजल पर बलात्कार का मामला दर्ज किया है। उसके घर दबिश दी लेकिन वह मिला नहीं। उसकी तलाश की जा रही है।
मनीष डाबर, टीआइ इंदरगंज थाना
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal