Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*चौथी बार प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष बने सुशील त्रिपाठी जोरदार स्वागत*

बलिया: उप्र मिनिस्टीरियल कलेक्टेट कर्मचारी संघ का चौथी बार प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी का जोरदार स्वागत कलेक्टेट कर्मचारी संघ ने किया। इस अवसर पर कलेक्टेट सभागार में सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। जनपदीय कलेक्टेट संघ के पदाधिकारियों ने उनको माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टेट में नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को भी संघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
जनपद सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में तैनात प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कलेक्टेट कर्मचारियों के हितों के हमेशा आगे रहने की बात कही। आश्वस्त किया कि जो मांग परिषद व शासन स्तर पर विचाराधीन है, उसे शीघ्र पूरा कराए जाने का प्रयास होगा। उन्होंने नवनियुक्त 27 कलेक्टेट कर्मियों को संघ की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद बधाई दी। कलेक्टेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने डीपीसी की लंबित प्रकरण व पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर जोरदार तरीके से पहल करने की जरूरत बताई। प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय, मंत्री संजय भारती, सांस्कृतिक मंत्री श्रीराम प्रसाद, अनिल गुप्ता, बृजबिहारी सिंह, वीरेंद्र राम, रमेश गुप्ता, आरती सिंह, साधना सिंह, ज्योति श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन अश्विनी तिवारी ने किया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...