कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट
(सारा सच हिम्मर के साथ)
HS-NEWS//सिंगरौली//मोरवा:- मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम अजगुढ़ गांव में घर के समीप खेत में मिला युवक का शव।पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली। घटना की खबर मिलते ही मोरवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मेें लिया। मामले की तेह तक जाने में जुटी मोरवा पुलिस सूत्रों से पता चला कि बीते शनिवार रात ग्राम आजगुड में दो युवकों ने अलग-अलग स्थान पर बैठकर

शराब का सेवन किया और आपस में तू-तू, मैं-मैं करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट इस स्तर पर पहुंच गई की मारपीट में एक युवक की घटना स्थल पर हुई मौत। इधर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही। मिली जानकारी के अनुसार अजगुढ़ गांव निवासी *फुल सिंह पिता देवशाह सिंह उम्र 33 वर्ष* की बीती रात गांव के समीप खेत में बैठ कर शराब का सेवन किया दोनो जब शराब के नशे में मदमस्त हो गए तो। दोनो आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट करे लगे। जहां एक युवक को सिर पर गहरी चोट आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की विवेचना में लगी। इधर सूत्रो ने बताया कि मोरवा पुलिस सुबह से घटना की लीपापोती करने में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो यह घटना संभवत: असनायी के चलते हुई है।_
वहीं मोरवा थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर घटना के संबंध में अगले दिन देर शाम तक भी मीडिया कर्मियो को जानकारी देने से परहेज करते दिखे। इस संबंध में सूत्रों से पता चला कि रविवार देर शाम तक इस मामले में अपराध कायम नहीं हो सका। जिसके कारण पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी देखने से बच रहे। घटना के बाद मोरवा पुलिस का यह रवैया अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal